फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पर्युषण महापर्व के चलते नगर में मांस, मीट, अंडे की सभी दुकानें रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-जैन समाज के 18 दिवसीय पर्यूषण पर्व के चलते नगरपालिका परिषद के ईओ ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

-जैन समाज की मांग पर पर्यूषण पर्व की पवित्रता को देखते हुए लिया गया फैसला
-आज से शुरू हो रहा आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व
बड़ौत। नगर में मंगलवार से शुरू होने वाले पर्युषण महापर्व के चलते मीट, अंडे व मांस की दुकानें बंद रहेगी। जैन समाज के लोगों की मांग पर नगरपालिका प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। साथ ही हिदायत दी है कि यदि इसके बावजूद दुकानें खुली मिली, तो कार्रवाई अमल मेंं लाई जाएगी।
विज्ञापन

आपको बता दे कि जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान राजऋषि राजेंद्र मुनि महाराज एवं जैन अतिथि भवन में चातुर्मास के लिए विराजमान आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में मंगलवार से आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व शुरू हो रहा है। बता दे कि जैन समाज के पर्यूषण पर्व 12 सितंबर से 19 सितंबर तक आठ दिनों के चलेगा। इसके अलावा 19 सितंबर से 28 सितंबर तक दशलक्षण पर्व मनाया जाएगा। 29 सितंबर को मंडी रथयात्रा महोत्सव, 30 सितंबर को जलयात्रा और 1 अक्टूबर को शहर समाज द्वारा रथयात्रा महोत्सव मनाया जायेगा। इसको लेकर जैन समाज के लोग नगरपालिका की चैयरपर्सन बबीता तोमर से मिले थे और नगर में संचालित मीट, अंडे, मांस की दुकानें पवोZ के चलते बंद करने की मांग की थी। जिसके बाद चैयरपर्सन बबीता ने ईओ अनुज कौशिक से वार्ता की। जिसके बाद ईओ ने निर्देशित किया कि नगर में मांस, अंडे व मीट की दुकानें बंद रहेगी। क्योंकि पिछले कई दशकों से लगातार प्रदूषण पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में मांस अंडा इत्यादि मांसाहारी पदार्थ की बिक्री इत्यादि पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। ताकि जैन श्रद्धालुओं की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे। इस अवसर पर शिखर चंद जैन, घसीटू मल जैन, अमित राय जैन, संजय जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें