छपरौली चुंगी पर घंटो जाम में फंसे रहे लोग
बड़ौत। छपरौली चुंगी पर घंटों जाम लगने से लोग फंसे रहे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे छपरौली रोड़ पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। घंटो बाद काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की संास ली।
यूं तो नगर में आए दिन लोग जाम से जूझ रहें है। छपरौली चुंगी पर भी आयेदिन जाम लगना आम बात हो गया है। रविवार को छपरौली चुंगी पर जाम लगने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इतना ही नहीं छपरौली मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी थी और घंटो लोग जाम में फंसे रहे। घंटो बाद पुलिस को काफी मशक्कत के बाद सफलता मिली और जाम खुलवाया। वाहनों में बच्चें की किलकारी गूंजने लगीं। जाम खुलने के बाद भी वाहनों का आवागमन में काफी समय तक परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा। इसके अलावा खत्री गढ़ी चौराहा, अजितनाथ मंदिर, नया बाजार, विद्युत शिकायत केंद्र पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली।