खेकड़ा के अर्वाचीन इंटर कालेज में छात्रो को परीक्षा में सफलता के टिप्स देते कैलाश मानसरोवर यात्?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्री राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उदय कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी मां सरस्वती का स्मरण करें। एकाग्रता के साथ विषयों का अध्ययन करें। प्रात: काल उठकर अपने माता-पिता और जन्म भूमि को प्रणाम करें। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं। धर्म संघ खेकड़ा के सदस्यों ने उन्हें पटका, तुलसी माला, व्रतोत्सव तिथि पत्रिका भेंटकर अभिनंदन किया। मौके पर उमेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, अनुज शर्मा, अनुज कौशिक, पुनीत शर्मा, उमेश शर्मा, बृजपाल कौशिक, विपिन शर्मा मौजूद रहे।