फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हेल्थ एटीएम को ठीक कराने में लगा एक महीना

Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में स्वास्थ्य स्वचलित गणक यंत्र से स्वास्थ्य की जांच करवाते मरीज योगेश चौहान
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी में लगाए गए हेल्थ एटीएम को ठीक कराने में एक महीना लग गया। इसके खराब होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोगों को पांच मिनट में 23 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाया था। सीएम योगी ने यंत्र का उद्घाटन किया था। तीन महीने बाद ही मशीन खराब हो गई थी। जिससे लोगों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर यंत्र को ठीक कराने की मांग की थी।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने यंत्र ठीक कराने के लिए शासन को पत्र भेजा था। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बावजूद मशीन ठीक कराने में एक महीने का समय लग गया। अब स्वास्थ्य स्वचलित गणक यंत्र ठीक होने पर सीएचसी में जांच शुरु कराई गई है।
विज्ञापन

-
इन जांच की मिलती है सुविधा
हेल्थ एटीएम से वजन, पल्स रेट, कार्डियक, रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, कॉलस्ट्रोल, थायराइड, शुगर, औक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 23 प्रकार की जांच पांच मिनट में मिलती है। जांच के बाद मशीन से मरीज की रिपोर्ट की पर्ची के साथ डायट चार्ट की भी जानकारी मिलती है।

वर्जन
- स्वास्थ्य स्वचलित गणक यंत्र खराब होने से सीएचसी पर लोगों की जांच प्रभावित हो रही थी। शासन स्तर से यंत्र ठीक करा दी गई है। मशीन ठीक होने पर सीएचसी पर आने वाले लोगों की जांच शुरु करा दी है। - डॉ. विभाष राजपूत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें