फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कक्ष निरीक्षकों की जांच पूरी, जारी किए जाएंगे परिचय पत्र

Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की जांच पूरी हो गई है। अब विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी कर केंद्रों पर नियुक्त की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए 1552 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए हैं। बृहस्पतिवार को निगरानी कक्ष में कक्ष प्रभारी व सह प्रभारियों ने कक्ष निरीक्षकों की जांच कर केंद्रों पर नियुक्त किए।
प्रभारी व सहप्रभारियों ने कक्ष निरीक्षकों के नाम, योग्यता, विषय की जांच कर अंतिम सूची तैयार की। अब विभाग की ओर से परीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की जांच की सूची जारी कर दी है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें