फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का संस्कारित होना जरूरी: रवि शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शेरपुर लुहारा गांव में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय संस्कार कार्यशाला हुई, जिसे जिला मंत्री रवि शास्त्री ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने बेटियों के संस्कारित होने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि बेटियों का संस्कारित होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सत्संग ही सच्चा तीर्थ है और ज्ञान की गंगा में स्नान कर मानव जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिला मंत्री ने जोर देकर कहा कि बेटियां दो परिवारों को संस्कारित करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि नारी का स्थान सर्वोत्तम माना गया है। शास्त्री ने आगे कहा कि संस्कारित नारी ही एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उनका उद्देश्य एक सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण करना था। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद सरोहा, भोपाल आर्य, धर्मपाल त्यागी, सुधीर पंवार, राखी, बबीता, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें