फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रफ्तार नहीं पकड़ पा रही विवि की वेबसाइट, बढ़ी परेशानियां

Tue, 06 Jun 2023 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया के के लिए चल रही है पंजीकरण की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत विवि ने गत माह पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई थी, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी यह वेबसाइट रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। जिस कारण छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराने में दिक्कतें उत्पन्न हो रहीं हैं। मंगलवार को छात्र-छात्राएं दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रवेश समिति के सदस्य से मिले और समस्या के निस्तारण की मांग की।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा के परिणाम आने के बाद गत 24 मई को विवि ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, पहले ही दिन से साइबर कैफों पर छात्रों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुए अब तक 13 दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन विवि की वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिगंबर जैन कॉलेज पहुंचे छात्रों में रोबिन, अक्षय, रूबी, मोनिका, पारूल आदि ने बताया कि वे साइबर कैफों पर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पूरे-पूरे दिन वेबसाइट बंद रहती है, जिस कारण उनके अभी तक पंजीकरण तक नहीं हुए। ऐसे में विवि ने पहली कटआफ जारी कर दी तो बिना पंजीकरण हुए दाखिला कैसे हो पाएगा।
विज्ञापन

इस पर डाॅ. वीरेन्द्र सिंह ने विवि के कुलपति से बातचीत कर समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रवेश समिति के सदस्य डाॅ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं, इस संबंध में जल्द ही विवि के कुलपति को अवगत कराया जाएगा, ताकि छात्रों को दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें