बड़ौत। आदर्श नगर मोहल्ले में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गण्मान्य लोग शामिल हुए और यज्ञ में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ करना पुण्य का काम होता है, इसमें घर के बच्चों व युवाओं को शामिल करना चाहिए और उन्हें संस्कारवान शिक्षा दे।
प्रीतम सिंह वर्मा के आवास पर आयोजित यज्ञ में ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री व यज्ञमान राजकुमार सपत्नी रहे। प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि वेदों व ऋषियों ने मां को धरती से भी कहा है। कहा कि माता निर्माता भवति अर्थात माता बालक का निर्माण करने वाली होती है। दुनिया में बालक के लिए जितनी सुरक्षा का काम माता करती है, ओर कोई नहीं कर सकता। मां के चरणों में स्वर्ण होता है। ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ करना पुण्य का काम होता है। इसमें बच्चों व युवाओं को शामिल करें और समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं को संस्कारवान शिक्षा दे। मौके पर तेज सिंह, सत्यप्रकाश, डॉ. ओमवीर सिंह, चंद्रप्रकाश, हरवीर, तेजपाल, राजीव, संजीव, जसवीर आदि शामिल रहे।