फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निवेश से बदलेगी बागपत की सूरत, जनवरी में होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी माह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराई जाएगी। इसको लेकर कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की डीएम अस्मिता लाल ने बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उद्यमियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल्द ही बागपत की सूरत निवेश और नए उद्योग से बदलेगी। सभी विभागों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिले में उद्यमियों को निवेश–अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। कहा कि जिले की उपलब्धि को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी निजी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों में लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि निवेशकों व उद्यमियों की कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से न रोकी जाए। कहा कि जो भी अधिकारी समय पर कार्य नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन की प्राथमिकता की योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, ताकि युवा और उद्यमी अपना रोजगार शुरू कर सकें। डीएम ने कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन, पर्यटन, आबकारी, डेयरी, एनआरएलएम, आईटीआई और पॉलिटेक्निक आदि विभागों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें