फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से सात वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/चांदीनगर। चांदीनगर पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर को चोरी की मोटर साइकिल, 250 ग्राम चरस व एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ढिकौली गांव से छह अन्य मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया चांदीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे चेकिंग अभियान चलाकर औगटी मोड़ से शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गौरव उर्फ मुल्ला पुत्र गंगाशरण निवासी ग्राम ढिकौली को बाइक, 250 ग्राम चरस, एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी गौरव ने बताया है कि वह अपने साथी दीपक के साथ मिलकर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से मोटर साइकिल चुराता है और फर्जी कागजात तैयार कर सस्ते दामों में बेच देते हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ढ़िकौली गांव से चोरी की गई अन्य छह मोटर साइकिल बरामद की। गौरव बागपत कोतवाली में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है। इसके विरुद्ध हत्या का प्रयास व लूट आदि के करीब आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।
एक लुटेरे सहित चार गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लुटेरे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। खेकड़ा पुलिस ने पेरिफेरल अंडर पास के पट्टी अहिरान कस्बा खेकड़ा के गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद किया। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 20 फरवरी को बंधला-रटौल मार्ग पर गाजियाबाद के गोपाल पुत्र रामकिशन को मोबाइल लूटा था। उधर, छपरौली पुलिस ने हलालपुर मंदिर के पास से सिनौली के अनुज को एक 12 बोर के तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे तुगाना के मोहित और गांव के ही एक अन्य वांछित राजीव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें