फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश रुक-रुककर होती रही, मौसम में ठंडक हुई

विज्ञापन
बड़ौत में बारिश के बीच बाजार से गुजरती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रुक-रुककर होती रही बरसात, गर्मी से राहत
विज्ञापन

बागपत। बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार को दिन में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम में ठंडक हो गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में शुक्रवार शाम तक 14 एमएम बारिश बताई गई है।
कुछ दिन से तेज धूप के कारण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ था। जिससे बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही और शुक्रवार को दिन में कई बार हल्की बारिश हुई। बारिश होने पर सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों को कुछ परेशानी जरूर हुई। लेकिन बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि खेतों में फिलहाल ज्वार, बाजरा, धान, गन्ना की फसल है। इनमें किसी भी फसल में बारिश से नुकसान नहीं होगा, बल्कि सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। उनका कहना है कि अभी बारिश और होने की संभावना है।

बारिश में हादसों का भी रखे ध्यान: बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रिमझिम बारिश के बीच पॉलिथीन लपेटक?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें