फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा सीएचसी पर पहली बार ऑपरेशन से हुआ बच्चे का जन्म

विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर आपरेशन से जन्मी बालिका को दिखाती चिकित्सक ड़ा प्रगति अग्रवाल - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर पहली बार ऑपरेशन से हुआ बच्चे का जन्म
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा स्थित सीएचसी पर प्रसव के लिए ऑपरेशन की सुविधा मिल गई है। प्रथम बार ऑपरेशन से बालिका का जन्म हुआ है। सीएचसी अधीक्षक ने प्रसव कराने वाली टीम को बधाई दी। कहा कि पूरे ब्लॉक क्षेत्र को अब इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार से खेकड़ा सीएचसी पर प्रसव मे लिए ऑपरेशन की सुविधा शुरू करा दी गई। डॉ. उमेश, डॉ. अमित, डॉ. पारूल, डॉ. प्रगति, स्टाफ प्रियाराज की टीम ने सफल एक महिला का ऑपरेशन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पहली बार खेकड़ा सीएचसी पर ऑपरेशन से बालिका का जन्म हुआ है। शुरू की गई इस सुविधा का नगर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें