फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट के चल रहीं छह ई-रिक्शा पकड़ीं

विज्ञापन
यातायात निरीक्षक व स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में पकडी गई ई-रिक्शा । - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के चल रहीं छह ई-रिक्शा पकड़ीं
विज्ञापन

बड़ौत। यातायात निरीक्षक व पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर में अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहीं छह ई-रिक्शाओं को पकड़ा। साथ ही अन्य ई-रिक्शा चालकों को हिदायत दी है। इससे ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं के चलते नगर में लगातार जाम लग रहा है। नगरपालिका व पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि नगर में बिना नंबर प्लेट के बहुत से ई-रिक्शा चल रहीं हैं। जिस पर बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों व यातायात निरीक्षक नथीराम ने अभियान चलाया तो ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने छह ऐसी रिक्शा पकड़ीं जो काफी समय से नगर में बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहीं थीं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें