बागपत। ग्राम पंचायतों में पंचायत घर निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को प्रभारी सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दो एडीओ के अनुपस्थित होने पर प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने दोनों एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रभारी सीडीओ ने सभी एडीओ को जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं है, ऐसी ग्राम पंचायतों में लेखपाल से आख्या प्राप्त कर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीओ बिनौली रणधोप सिंह व प्रभारी एडीओ खेकड़ा सतेंद्र कुमार अनुपस्थित रहे, जिस पर प्रभारी सीडीओ ने दोनों एडीओ का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।