बागपत। रालोद के केंद्रीय महासचिव बाबा हरदेव ने न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने की समीक्षा की। उन्होंने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, नगर पंचायत व नगरपालिका अध्यक्षों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी अध्यक्ष 15 जनवरी तक बूथ स्तर तक कमेटी बनाने व संगठन को मजबूति प्रदान करें। जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में रालोद सपा गठबंधन की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, कृष्णपाल सिंह, मुनेश बरवाला, सुरेश राणा, नरेश तोमर, ठाकुर रमेश कुशवाह, नरेश त्यागी, विनोद तोमर, सतेंद्र पंवार, एडवोकेट धमेंद्र, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।