फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साढ़े 21 घंटे की बजाए मात्र तीन से चार घंटे मिल रही बिजली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ तक पहुंची शिकायत तो कार्रवाई से बचने के लिए फाल्ट ठीक करने दौड़े कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। नगर के फीडर नंबर दो और फीडर नंबर छह से जुड़े तकरीबन 800 मकानों को पिछले एक सप्ताह से साढ़े 21 घंटे की बजाए मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसको लेकर शनिवार को लोगों ने गांधी रोड पर एकत्रित होकर हंगामा किया। साथ ही खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर लखनऊ तक शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए सभी कर्मचारी और अधिकारी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए।
शनिवार को गुराना रोड पर सभासद प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा किया। साथ ही खराब बिजली व्यवस्था को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1912 के अलावा ट्वीट पर खराब बिजली व्यवस्था की शिकायत की। प्रमोद शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि नगर क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे के आदेश बिजली आपूर्ति करने के हैं। बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं, अधिकांश समय उनके विद्युत उपकरण बंद पड़े रहते हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है, पेयजल संकट भी गहरा गया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, लखनऊ से मेरठ एमडी और एसई बागपत को शिकायत को गंभीरता से लेकर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया, तब जाकर कार्रवाई से बचने के लिए निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराने के लिए दाैड़े। मीरापुर रजबहे पर फाल्ट की सूचना पर अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पूरी, सहायक अभियंता लवकुश और अवर अभियंता रविन्द्र कुमार संविदा कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त कराने में जुट गए। एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी ने बताया कि फीडर नंबर दो और फीडर नंबर छह एक साथ जुडे हुए हैं, जिस कारण किसी एक फीडर में फाल्ट हो जाने पर दूसरा फीडर स्वयं ठप हो जाता है। दोनों फीडरों को अलग-अलग कर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अघोषित कटौती पर गुस्साए ग्रामीण
बिनौली। बरनावा व बुढेड़ा गांव में अघोषित कटौती के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों की विद्यत आपूर्ति में कटौती कर रहा है। लोगों को न तो दिन में और न ही रात्रि में पर्याप्त बिजली मिलती, जो आती है वो भी वो भी लो वोल्टेज में। बरनावा के इस्लाम, इनाम, सुशील, व बुढेड़ा के नरेश कुमार, मांगेराम, मनोज शर्मा ने बताया कि रात्रि में हर रोज बिजली गुल रहती है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर स्थानीय विद्युत उपकेंद्रों पर धरना शुरू कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें