संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को सिंघावली अहीर एवं दोघट थाने में इंस्पेक्टर तैनात कर दिए हैं। वहीं, 23 चौकी प्रभारी बदले हैं। एसपी ने एसआई भुरेंद्र सिंह को थाना प्रभारी दोघट व एसआई सत्येंद्र सिंह सिद्धू को थाना प्रभारी सिंघावली अहीर नियुक्त किया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने एसआई रजत कुमार को प्रभारी चौकी बिनौली रोड बड़ौत, जगवीर सिंह को सिंघावली अहीर थाना, सुनील कुमार को प्रभारी चौकी औद्योगिक बड़ौत, विनोद कुमार प्रभारी चौकी अग्रवाल मंडी टटीरी, विनोद कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बागपत, विकास कुमार प्रभारी चौकी माखर, राजीव कुमार को पुलिस लाइन, मंजीत सिंह को थाना बालैनी, जनार्दन प्रसाद को प्रभारी चौकी बरनावा, आरिफ अब्बास को प्रभारी चौकी तेड़ा, अरविंद कुमार को थाना चांदीनगर, शिवाजीत प्रभारी चौकी बस स्टैंड बड़ौत, महेंद्र सिंह चौहान एसएसआई बड़ौत, सोहनवीर सिंह सोलंकी को प्रभारी चौकी बाजार बड़ौत, सतीश चंद गंगावार को प्रभारी चौकी बड़ावद, कैलाशनाथ प्रभारी चौकी निवाड़ा, नरेश चंद यादव को प्रष्भारी चौकी सरूरपुरकलां, सत्यम जंघाला को प्रभारी चौकी मलकपुर, अशशेक कुमार सिंह को प्रभारी चौकी ग्वालीखेड़ा, नकुल राठी को प्रभारी चौकी बामनौली नियुक्त किया। साथ ही एसआई संजय कुमार व एसआई विकास चौहान को पुलिस लाइन भेजा।