फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइन बोर्ड पर चरण सिंह व ग्राम प्रधान के चित्रों पर स्याही लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। रहतना गांव में ग्राम प्रधान द्वारा मांगरौली-रंछाड मार्ग पर लगवाए गए साइन बोर्ड पर असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व ग्राम प्रधान मंजू देवी के चित्रों पर काली स्याही लगा दी। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान मंजू देवी का कहना है कि इस तरह की हरकत छोटी मानसिकता का प्रतीक है। इस सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर बोर्ड उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्राम प्रधान ने बोर्ड उतारने का विरोध कर दिया और उसे ठीक कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें