दोघट। टीकरी कस्बे में पांच दिन पूर्व छह लोगों ने घर से बुलाकर टिंकू (35) पुत्र रामधन पर गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। टिंकू की बृहस्पतिवार की देर रात्रि मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी बेबी व चार बच्चे और माता-पिता है। शुक्रवार की शाम शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई राजेश ने गांव के ही ऋतिक पुत्र किशन, शिवम पुत्र राधेश्याम, वाजिद पुत्र याकूब, अंकित पुत्र सतपाल व सुबोध पुत्र सेवाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि एक आरोपी ऋतिक को हिरासत में लिया है।