बागपत। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण अस्पताल बंद है। इस कारण ब्लड की आवश्यकता न के बराबर है। दिन में एक या दो यूनिट की ही डिमांड आ रही है। शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा के सहयोग से रक्तदान के लिए ब्लड बैंक में एक-एक कर लोगों को फोन के माध्यम से बुलाकर रक्तदान कराया गया। अब ब्लड बैंक में 48 यूनिट खून उपलब्ध है। राजवीर, रविंद्र, करतार इंसा, सतीश गुप्ता, बिजेंद्र, योगेंद्र, रूपेश, दिवाकर सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया।