फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सीएचसी पर आयोजित खुशहाल परिवार दिवस में महिलाओं और पुरुषों की नसबंदी की गई। महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिलाओं को छोटे परिवार के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी पर आयोजित खुशहाल परिवार दिवस पर छह महिलाओं और दो पुरुषों की नसबंदी की गई। करीब 12 महिलाओं को अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगाया। सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी क्त्रस्म में खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है, इसमें दंपती को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दौरान डा प्रगति, डा. प्रियंका, बीसीपीएम शशि चौधरी, प्रीति, आरिफा तबस्सुम, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें