फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। प्राथमिक शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने प्रांतीय पदाधिकारियों के आह्वान पर विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें प्रमुखता से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठाई। इसके अलावा विभिन्न नामों के तहत कार्यरत सभी राज्यों में संविदा कर्मियों को नियमितीकरण करने, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाए जाने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल आत्रेय, सुधीर कुमार, जिला मंत्री राजीव कुमार, नवनीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें