स्कूलो के कायाकल्प को लेकर खेकड़ा मे बेसिक स्कूलो के शिक्षको की बैठक लेती खंड विकास अधिकारी, खंड ?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को 19 पैरामीटरों वाले कायाकल्प योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण, दीवार लेखन, चित्रकारी को समय रहते पूर्ण करा लें। जिस स्कूल में जगह है, वहां प्ले ग्राउंड बनाने की तैयारी करें। स्मार्ट क्लास तैयार कराएं। जर्जर भवनों की मरम्मत की रूपरेखा तैयार करें। बैठक में हेड मास्टरों ने अपने विद्यालयों के हालात की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक सुधीर वशिष्ठ, एडीओ पंचायत सुधीर कुमार, अलका रानी, हुकुम सिंह, हरेंद्र कुमार, सुखपाल सिंह, भूदेव सिंह, जितेंद्र, धर्मदेव, शौकीन अली, बृजराज त्यागी, बृजेश शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज, कृष्णपाल, मुकेश, ममता, मोनू पंवार, संजय, प्रदीप, विकास आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।