खेकड़ा। क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित स्वस्थ बालक, बालिका प्रतियोगिता में माताओं को बच्चे के पालन पोषण, खानपान की जानकारी दी। चयनित स्वस्थ बच्चे दो अक्तूबर को सम्मानित किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रभारी सीडीपीओ अलका देवी ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर लोगों को जागरूक करना, एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत प्रतियोगिता के लिए स्वस्थ बच्चों की पहचान व चयन के लिए 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 5 वर्ष के स्वस्थ बालक एवं बालिका का वजन व लंबाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की।