फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बरात के साथ रामलीला का मंचन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। श्रीबालाजी रामलीला कमेटी की ओर से बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई। इसके बाद रात में रामलीला का मंचन हुआ। कमेटी के अध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि शिव बारात मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर यादव चौक, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार का भ्रमण कर वापिस रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शिव बरात में बैंडबाजे और मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद रात्रि में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान डायरेक्टर राजेश शर्मा, आनंद यादव, राजेंद्र यादव, नरेंद्र शर्मा, दीपक कुमार, मनोज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें