फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नसबंदी के बाद हुआ संक्रमण, जिलाधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में सीएचसी के चिकित्सकों की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि 27 जनवरी को खेकड़ा सीएचसी में लगाए गए शिविर में उसने नसबंदी कराई थी। नसबंदी के बाद वह ठीक नहीं हुआ और संक्रमण बढ़ गया। पांच महीने से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार भी कराया, उपचार में उसके करीब 90 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। संक्रमण बढ़ने के कारण वह कुछ काम भी नहीं कर रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें