फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रटौल में बुखार से पांच महीने के बच्चे की मौत, क्षेत्र में 200 से ज्यादा बीमार

Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रटौल निवासी शकील ने बताया कि उसका पांच महीने का पुत्र आहिल तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। जिसका उपचार खेकड़ा के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
child death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के रटौल कस्बे में बुखार से पांच माह के शिशु की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच और उपचार किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


रटौल निवासी शकील ने बताया कि उसका पांच महीने का पुत्र आहिल तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। जिसका उपचार खेकड़ा के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। बताया कि रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चिकित्सक ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताया कि दिल्ली के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिशु ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दुश्वारियों की बारिश:  चार मकान ढहे, 12 घंटे गुल रही बिजली, जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान-सब्जियों की फसलें चौपट
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहजाद, वकील, शमीम आदि ने बताया कि कस्बे में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी व निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। उन्होंने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कराने तथा फॉगिंग कराने की मांग की।

उधर, खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार का कहना है कि शिशु की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर रटौल में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें