फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से कोतवाली में मुंशी ने अभद्रता की, व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पहुंचे व्यापारियों को अपनी बात रखता सिपाही निकेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। शहर के मेरठ रोड पर टायर व्यापारी को उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसका आरोप है कि वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो मुंशी ने समस्या सुनने की बजाय अभद्रता की। इसका पता चलने पर व्यापारी भड़क गए और कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा और उस मुंशी पर पहले भी लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर द्वारा समझाने के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर आनंद चौहान की टायर की दुकान है। उन्होंने बताया कि कई साल पहले निवाड़ा गांव का एक व्यक्ति उनसे टायर लेकर गया था। जिनके 17 हजार रुपये रह गए थे। वह शुक्रवार को उन्हें मिला तो उन्होंने रुपये मांगे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने रुपये लौटाने की जगह उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंचे तो वहां तैनात मुंशी ने उनसे अभद्रता की। जिसका पता चलने पर काफी व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मुंशी पहले भी कई बार लोगों से अभद्रता कर चुका है। वहां इंस्पेक्टर क्राइम मदनपाल ने व्यापारियों को समझाया तथा किसी तरह मामला शांत कराया गया।
हरियाणा पुलिस की दबिश
दोघट। हरियाणा के फरीदाबाद जनपद की थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को दहेज के मुकदमे में फरार आरोपी दाहा गांव निवासी महताब की तलाश में दबिश दी। हरियाणा पुलिस के एएसआई यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में फरीदाबाद निवासी ताहिरा ने अपने पति महताब उर्फ बाला शेख निवासी दाहा के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वर्ष 2017 के बाद महताब न्यायालय में पेश नहीं हुआ है। उसे भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें