फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी की लिमिट बढ़ाने से कर्ज में डूबेगा किसान : टिकैत

विज्ञापन
दादरी गांव में पत्रकार वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन
बिनौली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट घटाने की मांग कर रहे थे, मगर सरकारने लिमिट को पांच लाख करके किसानों को लोन जमा करने में उलझाने की पूरी तैयारी कर दी। यह सरकार किसान विरोधी है और बजट में किसानों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

दादरी में एक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे नरेश टिकैत ने सरकार के बजट से किसानों को कुछ नहीं मिला। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर भी कोई अच्छा नहीं किया गया, बल्कि किसानों को कर्ज के बोझ से दाबने के लिए यह फैसला लिया गया। किसान इसको तीन लाख से घटाकर डेढ़ लाख कराने की मांग कर रहा था।
खाद, कीटनाशक समेत कृषि में इस्तेमाल होनी वाली अन्य चीजों पर कोई भी सब्सिडी नहीं होने से किसान पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है। अब उसे बड़ी लोन लिमिट की मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बड़ौत में निर्वाण महोत्सव हादसे को दुखद बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन बांस बल्लियों पर नहीं चलते।
विज्ञापन

इसके लिए मजबूत और ठीक इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार मिल मालिकों को बहुत फायदा हैं, क्योंकि गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा है। सरकार किसानों का बकाया भुगतान कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है और अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें