बागपत। कोहरा और पाला से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलावा का सहारा लिया। सर्दी बढ़ते ही कोयले के दाम पांच रुपये किलो बढ़ गए हैं। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए महंगे दाम में कोयला खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरा और पाले के साथ ठंडी हवा से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। शुक्रवार को दिन भर धूप नहीं खिलने से लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ा। नगर में सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए। सर्दी बढ़ते ही कोयला के दाम 35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अधिक दाम में कोयला खरीदने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
कोयला व्यापारी ललित जैन ने बताया कि कोयला के दाम पांच रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को मजबूरन महंगे दाम में कोयला खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।