फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल की कराए क्षमता वृद्धि और किसानों का कराए गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने पहुंचकर किसानों की समस्याए सुनी। उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को कृभकों कृषक भारतीय कॉआपरेटिव की ओर से रबी फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रहे। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और अपील की कि खेतों में जहरीले रसायनों का इस्तेमाल न करें। यह स्वास्थ्य के लिए हानीकारक है। समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि किसान जैविक खेती करें। कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद खेती करने के लिए जागरूक किया। बागपत शुगर चीनी मिल उपाध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। गोष्ठी में मौजूद किसानों ने मिल की क्षमता वृद्धि कराने और बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक साहब सिंह, कृभकों के डिप्टी जीएम वीके तोमर, एआर कॉआपरेेटिव देवेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, डीसीओ अनिल भारती, कृभको के क्षेत्रीय अध्यक्ष समरपाल सिंह, सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार, पिंकू ढाका, ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह, कुलदीप, मनोज, ओमवीर, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें