फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत नगरपालिका में अहैड़ा और दुड़भा को शामिल करें

विज्ञापन
बागपत नगर पालिका में अहेड़ा व दुड़भा गांव को शामिल करने के लिए एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन देते ग्? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के सीमा विस्तार में अहैड़ा और दुड़भा गांव भी शामिल करने की मांग उठने लगी है। इस मांग को लेकर ही दोनों गांवों के काफी लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही शासन को भेजी गई है। उसमें नयागांव हमीदाबाद, पाली, सिसाना गांव को शामिल करने की बात कही गई है। इसको देखते हुए ही शनिवार को रमन सिंह, राजबीर पूर्व प्रधान अहैड़ा, महेश, देवेंद्र प्रधान, श्रीराम मास्टर, सूरजभान, राजेंद्र, कपिल कुमार, रामकिशन, अजब सिंह, धर्मवीर पूर्व प्रमुख, देवेंद्र प्रधान, विजयपाल, अजयपाल, ओमपाल, महिपाल आदि तहसील दिवस में पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब पाली को नगर पालिका में शामिल किया जा सकता है, तो दुड़भा व अहैड़ा गांव भी नगर पालिका में शामिल हो सकते हैं। उनको भी नगर पालिका में शामिल कराने की मांग की गई। एडीएम अमित कुमार ने इस पर कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें