फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले 22 वोट को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले 22 वोट को लेकर विवाद
विज्ञापन

बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले वकीलों में 22 वोट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इन 22 वोट की अन्य जिलों व तहसील के वकीलों की यहां बनाने का आरोप लगाते हुए एल्डर्स कमेटी और उप्र बार काउंसिल समेत अन्य जगह शिकायत की गई है।
अधिवक्ता अजित सिंह, अमरपाल राणा, सतेंद्र दांघड़, नीरज कुमार, सिकंदर सिंह आदि ने एल्डर्स कमेटी, उप्र बार काउंसिल, रेवेन्यू बार काउंसिल बागपत, बड़ौत व खेकड़ा, जिला बार एसोसिएशन शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद को एक शिकायत भेजी है। उसमें आरोप लगाया गया है कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले ऐसे अधिवक्ताओं की यहां वोट बनाई गई हैं जो अन्य जिलों व तहसील में वोट डालते हैं। जबकि बार काउंसिल के निर्देश हैं कि एक अधिवक्ता एक ही जगह वोटर हो सकता है। इस तरह चुनाव से पहले वोट को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस बारे में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर का कहना है कि वोटर लिस्ट चस्पा करके दो दिन पहले आपत्ति मांगी गई थी। जिस पर कोई आपत्ति नहीं आने पर फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई।
विज्ञापन

--
अभी तक यह शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो सामान्य सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और इस पर उसमें फैसला लिया जाएगा। लेकिन इसके लिए 100 सदस्यों की सहमति जरूरी है। - नरेंद्र पाल शर्मा, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें