फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के सम्मान में गांव के मुख्य द्वार का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। नांगल गांव में मेजर रणवीर सिंह की याद में रविवार को बड़ौत-टांडा मार्ग पर शहीद रणवीर सिंह द्वार का उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व हवन कर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

यहां शहीद मेजर रणवीर सिंह की पत्नी सुरेंद्र देवी ने बताया कि उनकी वर्ष 1958 में पंजाब राइफल्स में नियुक्ति हुई। 1962 के चीनी युद्ध में बहादुरी के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। मेजर रणवीर सिंह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 21 सितंबर को वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हें अतुल्य वीरता एवं साहस के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद रणवीर सिंह के पुत्र डॉ. राजीव, अर्जुन सिंह, जगपाल सिंह, संजीव कुमार, सतीश कुमार, प्रधानाचार्य मोहन कुमार, सुशील, दिनेश, गजेंद्र, सुनील व सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें