बागपत। बागेश्वर मंदिर में बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर में बैंडबाजे के साथ नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
पंडित सुशांत शास्त्री ने बताया कि मंदिर में शिव परिवार, श्रीराम दरबार, राधे-कृष्ण, शनि शिला, भैरव और माता दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना कराई जाएगी। नवमी को मंदिर में हवन के बाद मूर्तियों की स्थापना कराकर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को नगर के चौहान चौक से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा कस्बे के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। मौके पर दिनेश चौहान, श्रीनिवास चौहान, प्रेमपाल चौहान, बलबीर चौहान, जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।