फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प पर जोर दिया

Thu, 24 Oct 2024 02:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बीआरसी पर बुधवार को एक दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिका शिक्षा, निपुण कार्य योजना, कायाकल्प आदि पर चर्चा करते हुए विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। बीईओ अनिल कुमार ने विद्यालयों के कायाकल्प और शैक्षिक विकास पर जोर दिया गया। कहा कि विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों का सहयोग होना बहुत जरूरी हैं। एआरपी अब्दुल रहीम ने समर्थ शिक्षा, निपुण कार्य योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। कार्यशाला का संचालन राजीव तोमर ने किया। कार्यक्रम में मनोज प्रधान, गौरव तोमर, भूपेंद्र तोमर आदि प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें