फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण गोष्ठी में महिलाओं ने सीखा बाजरा लड्डू बनाना

विज्ञापन
ग्राम काठा में पोषण माह कार्यक्रम में महिलाओं को बाजरा के लड़डू बनाने के बारे में जानकारी देती कृ - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ग्राम काठा में ग्रामीण महिलाओं की पोषण संगोष्ठी में पोषण युक्त बाजरा लड्डू बनाना सिखाया।
विज्ञापन

पोषण माह के चलते अंगीकृत गांव काठा में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के तत्वावधान में डॉ. सरिता जोशी ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण युक्त बाजरा लडडू बनाने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी, रेशा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। बाजरा ग्लूटिन फ्री होता है। इसलिए शरीर के लिए लाभप्रद होता है। रेशा पाए जाने के कारण पाचन क्रिया में भी सहायक होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। उन्होंने महिलाओं को बाजरा के लड्डू को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। इस दौरान बेबी, सरोज, पुष्पा, सविता, राज कुमारी, पूनम, ममता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें