फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन में मिठाई भिजवाने के नाम पर मिठाई विक्रेता को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सेना की कैंटीन में मिठाई भिजवाने के नाम पर एक युवक ने मिठाई विक्रेता को ठग लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भूपेश गुप्ता की बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर मिष्ठान की दुकान है। बुधवार दोपहर भूपेश के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह सेना का जवान है। दीपावली के लिए सेना की कैंटीन में मिठाई चाहिए। इसके बाद उसने दुकानदार को अपना कोड नंबर देकर कहा कि इसी कोड नंबर से मिठाई का पेमेंट किया जाएगा।
वेरीफाई के लिए इसमें 100 रुपये डाल दीजिए। भूपेश गुप्ता ने उसमें 100 रुपये डाल दिए। थोड़ी देर बाद ही वह 100 रुपये वापस दुकानदार के खाते में आ गए। इसके बाद ठग ने दुकानदार को पेटीएम से 31 हजार 400 रुपये डालने को कहा।
विज्ञापन

दुकानदार ने उक्त धनराशि उसके कोड वाले खाते में डाल दी, लेकिन यह धनराशि वापस दुकानदार के खाते में नहीं आई। दुकानदार ने थाने में पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कर पुलिस से ठग का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि ठग का सुराग लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें