फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नए साल में 50 परिवारों के घरों में गूंजी किलकारियां

Thu, 02 Jan 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हे भगवान..अभी कुछ देर और दर्द सहन करने की हिम्मत देना, ताकि बच्चा नए साल में ही जन्म ले। महिला की मन्नत भी पूरी हुई। 12 बजकर पांच मिनट पर बेटे ने जन्म लिया तो परिवार का खुशियाें का ठिकाना नहीं रहा। नए साल में जिलेभर में 50 बच्चों का जन्म हुआ और बच्चों की किलकारी गुंजने पर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद 50 से अधिक बच्चों ने जन्म लिया। बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार की रात 12 बजे के बाद चार बेटों व दो बेटियों ने जन्म लिया। इनमें अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की रहने वाले एक महिला ने रात 12 बजकर पांच मिनट पर बेटे को जन्म दिया। जब नया साल शुरू होने में दो मिनट रह गई तो महिला ने भगवान से प्रार्थना की कि बच्चा जन्म नया साल में ले और दर्द सहन करने की हिम्मत दे। भगवान ने महिला की मन्नत को सुना और नया साल शुरू होने के पांच मिनट बाद बेटे ने जन्म लिया।
वहीं, बागपत के गायत्री पुरम की रहने वाली महिला ने भी अल्लाह से नया साल में बच्चे के जन्म लेने की दुआ मांगी तो 12 बजकर 10 मिनट पर बेटे ने जन्म लिया। इसके अलावा बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बेटे व दो बेटियों, बिनौली के अस्पताल में तीन बच्चे, खेकड़ा में दो बेटे व दो बेटियों, डौला में तीन बेटियों, पिलाना में दो बेटी व जिला महिला अस्पताल में दो बच्चों ने जन्म लिया। इसके अलावा भी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों ने जन्म लिया है। बच्चों के जन्म लेते ही घरों में खुशियां छा गईं और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें