अस्पताल में मरीजों के कक्ष संख्या ढूंढने की समस्या को दूर करने के लिए मुख्य दरवाजे से रंगों की पट्टियां बनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को अब कक्ष ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। अस्पतान में लैब, अल्ट्रासाउंड, जनरल वार्ड, एक्स-रे कक्ष और एनआरसी के लिए रंगों की पट्टी बनवाई गई हैं। यह पट्टी अस्पताल के मुख्य द्वार से शुरू होकर कक्षों तक बनी है, जिनके सहारे उन कक्ष तक मरीज व तीमारदार पहुंच सकते हैं।
जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों के पर्चे पर कक्ष का नंबर रहता है। इस नंबर का कक्ष तलाशने में उनको परेशानी होती थी। मगर, अब मरीजों और उनके तीमारदारों को कक्ष ढूंढने के लिए परेशान होना पड़ता था। मगर, अब उनको किसी से लैब, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड रूम, जनरल वार्ड, एनआरसी, ऑपरेशन थिएटर के बारे में किसी से पूछने की भी जरूरत नही पड़ेगी। मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल में लाल, पीली, हरी और लाल चार रंग की पट्टियां खिंचवाई गई है। लोग इन पट्टी के सहारे संबंधित कक्ष तक पहुंचकर अपनी जांच व उपचार आसानी से करा सकते है। अस्पताल में खिंचवाई गई पीली पट्टी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष, नीली पट्टी पैथोलॉजी लैब, लाल पट्टी ऑपरेशन थियेटर और हरी पट्टी जनरल वार्ड और एनआरसी जाती है। अस्पताल के मुख्य द्वार से पट्टी की शुरूआत होती है और वहां एक बोर्ड लगाया गया है कि किस रंग की पट्टी, किस कक्ष तक जाती है। मरीज इस पट्टी के सहारे अलग-अलग कक्ष में जाकर अपना उपचार करा सकते है।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के मुख्य दरवाजे से चार रंग की पट्टियां खिंचवा दी गई है। प्रत्येक रंग की पट्टी अलग-अलग कक्ष को जाती है। मरीजों को इन पट्टियों के सहारे उपचार कराने में आसानी रहेगी। - डॉ एसके सिंह, सीएमएस