- ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री काॅलेज में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। वहां छात्राओं को शिविर का महत्व बताया।
शिविर का शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने स्काउट ध्वजारोहण कर किया। प्रशिक्षक सचिन शर्मा ने छात्राओं को ध्वज ज्ञान, स्वागत करना, तालियों का ज्ञान, स्काउट गाइड के इतिहास व उद्देश्य की जानकारी दी। फिर दिशाओं का ज्ञान एवं स्काउट के नियम एवं प्रतिज्ञाएं आदि के विषय में बताया। छात्राओं ने पिरामिड भी बनाने सीखे। प्रबंधक ने छात्राओं से शिविर में सिखाई जाने वाली क्रियाओं को ध्यान से सीखने का आह्वान किया। शिविर में डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, डॉ. गीता, हीरालाल, यशपाल भाटी आदि मौजूद रहे।