संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को फुलेरा, सर्फाबाद, सिंगोली तगा गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने जन चौपाल कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में ग्रामीणों ने हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांंग की।
सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरफाबाद के ग्रामिणो ने हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भोपाल प्रधान, काशी प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, विजयपाल, परविंद्र धामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, बाबू राम त्यागी मौजूद रहे।