फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नल खराब है तो एक दबाएं, कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही तो दो दबाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नल खराब है तो एक दबाएं, कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही तो दो दबाएं
विज्ञापन

-फजलपुर सुंदरनगर के ग्राम प्रधान ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
-फोन कॉल पर होगा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
फोटो- 13ए, बी
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव में पंचायत की तरफ से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब ग्रामीण फोन कॉल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसके बाद उसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

फजलपुर सुंदरनगर गांव के ग्रामीणों को अब समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत सचिव के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत ने डिजिटल हेल्पलाइन नंबर (9540509991) लांच किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर फजलपुर सुंदरनगर ग्राम पंचायत में आपका स्वागत है सुनाई देगा। इसके बाद सरकारी नल खराब है तो एक दबाएं, कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही है तो दो दबाएं, मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नहीं आया तो तीन दबाएं, राशन कार्ड, पेंशन की जानकारी के लिए चार दबाएं, जन्म, मृतयु, जाति प्रमाण व चरित्र प्रमाण पत्र के लिए पांच दबाएं, किसी अन्य शिकायत दर्ज करने के लिए छह दबाएं, ग्राम प्रधान से संपर्क करने के लिए सात दबाएं, ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करने के लिए आठ और लेखपाल से संपर्क करने के लिए नौ दबाएं की जानकारी मिलेगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस तरह की सुविधा शुरू करने पर जिलाधिकारी राजकमल यादव व डीपीआरओ अमित त्यागी ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें