बड़ौत। बावली गांव में बुधवार की देर शाम तीन-चार युवकों ने साइकिल से साइड लगने पर एक मजदूर को दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, आरोप है कि युवकों ने मजदूर से साइकिल के टायर पर लगी गंदगी जीभ से चटवाई और तमंचे की बट व लात-घूसों पिटाई की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है।
बावली गांव निवासी आरिफ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार देर शाम वह साइकिल से कहीं जा रहा था। उसकी साइकिल की साइड तीन-चार युवकों को लग गई। युवकों ने उसको रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर मजदूर से गंदगी चटवाई और दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है। घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।