खेकड़ा। नगर निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति का घरेलू बात को लेकर परिजनों से तीन दिन से विवाद चल रहा था। रविवार की रात आठ बजे विवाद बढ़ने पर व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में सूचना नही दी गई है।