फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: इमरान मसूद बोले- पार्टी जहां लगाएगी, वहीं पूरी ताकत से काम करूंगा; चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

Sat, 03 Oct 2026 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी जहां जिम्मेदारी देगी, वहां पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने चुनावी तैयारी, सपा से गठबंधन और अजय राय के योगदान पर भी बात की।
विज्ञापन
सांसद अइमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा कि पार्टी जहां उचित समझेगी, वहां उन्हें जिम्मेदारी देकर काम पर लगाएगी और उनका काम पार्टी के निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा से काम करना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों, सपा से गठबंधन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान पर भी बात की।

विज्ञापन


पार्टी जहां लगाएगी, वहीं काम करूंगा
इमरान मसूद ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का होता है। पार्टी जहां उचित समझती है, वहां जिम्मेदारी देकर काम पर लगाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा और ताकत के साथ निभाएंगे।

चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके अनुसार संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया गया है और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ और जमीन तक सक्रिय है और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत से काम किया जा रहा है।

सपा से गठबंधन पर क्या बोले
सपा से गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सहयोगी है और कांग्रेस के साथ उसका सहयोग होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह के समझौते से इनकार किया।
विज्ञापन

अजय राय के योगदान की सराहना
अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि वह ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मसूद ने अजय राय के सहयोग और योगदान की सराहना की।

भाजपा पर भी साधा निशाना
अजय राय को हटाए जाने को लेकर इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अनुसार अजय राय को हटाने को लेकर जबरदस्ती की गई। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की जबरदस्ती नहीं चलती।

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह चुनावी मोड में है और संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के जरिए जनता के बीच पहुंचने का काम किया जा रहा है।

आवास पर बधाई देने वालों की भीड़
इमरान मसूद को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें