बागपत। विकास व राजस्व कार्यों में बागपत की स्थिति खराब हो रही है थी और लगातार रैंकिंग बढ़ती जा रही थी। सितंबर माह में सीएम डैश बोर्ड पर 73वीं रैंकिंग आई थी, लेकिन इस बार जिले की रैंकिंग में सुधार हो गया है। सीएम डैश बोर्ड में 73वीं रैंक से जिले की 53वीं रैंक आई। बागपत में अफसरों के ध्यान देने के कारण सुधार हुआ है। वहीं कई विभागों की रैंकिग डी व सी श्रेणी आई है।