फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर में बुधवार को प्रशिक्षुओं को दिशाओं का ज्ञान और खेलों का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षक रवि कुमार और गगन त्यागी ने प्रशिक्षुओं को गांठे बांधने का प्रशिक्षण देकर दिशाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही खेलों और योग का अभ्यास कराकर नियमित योग करने के लिए जागरुक किया। उन्हाेंने कहा कि नियमित योग करने से तन और मन स्वस्थ्य रहता है और कई प्रकार की खतरनाक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर आनंद कुमार, प्रेरणा, रीमा, मीना, संगम, प्रियंका, अनुपम, संभवी मौजूद रहे।