फोटो संख्या 1
बड़ौत। नगर की बिनौली रोड पर मंगलवार रात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिनौली रोड के रहने वाले रजत तोमर की रेलवे फाटक के पास मोबाइल व ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर गया था। बुधवार सुबह उसके पास पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। उसने दुकान पर जाकर देखा कि दुकान से दो लाख की नकदी, अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोर को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।