फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की टीम ने एनआईएमए को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए की टीम ने एनआईएमए को हराया
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को आईएमए व एनआईएमए के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें आईएमए की टीम ने जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा और डॉ. मनीष तोमर ने शुभांरभ किया। आईएमए के कप्तान डॉ. रेहान और एनआईएमए के कप्तान डॉ. आबिद मलिक के बीच हुए टॉस को आईएमए की टीम ने जीता। इसमें आईएमए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें डॉ. पंकज ने सबसे अधिक 59 रन और डॉ. रेहान ने 31 रन का सहयोग किया। वहीं दूसरी तरफ एनआईएमए की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट में मात्र 114 रन ही बना पाई। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच को सफल बनाने में डॉ मनीष तोमर, डॉ पवन जैन, डॉ शुभम, डॉ वैभव जैन, डॉ निखिल धामा, डॉ पुष्पराज ठाकुर, डॉ अभिनव, डॉ राहुल, डॉ मनमोहन, डॉ अमित खोखर, डॉ मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें